फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुटबॉल खिलाड़ी का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में मेजबान जर्मनी को 2-0 से हराकर स्वदेश लौटने वाली भारतीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी फरहान अब्दुल माजिद का बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पखनपुरा पहुंचने पर स्वागत किया गया। फरहान ने अपने चाचा पूर्व प्रधान अब्दुल वाजिद के साथ अपने दादा की मजार पर जाकर फातिहा पढ़ी और फिर परिजनों और अन्य लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

बताया कि जर्मनी के मुंचेन में 18 से 23 अक्तूबर तक खेली गई फुटबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का पहला मुकाबला मेक्सिको के साथ हुआ जिसमें मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना के साथ हुआ जो बराबर रहा। तीसरा मुकाबला मेजबान जर्मनी से हुआ जिसमें भारतीय टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। फरहान ने बताया कि प्रतियोगिता में नाइजीरिया पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे तथा भारत को तीसरा स्थान मिला। शाहीन फुटबाल क्लब फखनपुरा के कोच शेख इंतजार ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें