फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर पालिका जमानिया का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ स्थानीय थाना में बैठक की। इसमें उन्होंने आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वह निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप ही कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रत्याशी न ही शराब एवं साड़ी एवं वोट देने के नाम पर धन का लालच नहीं देगा। ऐसा कृत्य करते हुए पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में पड़ने वाले बूथों पर 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं रहेगा। न ही मोबाइल फोन एवं तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल तक जाएगा। चुनाव स्थल के आसपास घरों में केवल घर के सदस्य ही रहेंगे। कोई बाहरी व्यक्ति एवं रिश्तेदार नहीं रहेंगे। वोट डालने वाले व्यक्ति अपना ओरिजनल आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड एवं चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए अन्य पहचान पत्र ही लेकर जाएंगे। किसी अन्य व्यक्ति का आधार नहीं लेकर जाएंगे ऐसी दशा में किसी भी तरह का फर्जी मतदान पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले की सभी नगर पालिका एवं पंचायत वासियों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना नहीं देंगे। गलत सूचना फैलाने एवं देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या पर कंट्रोल रूम-0548-2221303, 2226100 एवं मोबाइल नंबर-9555050448 पर तत्काल सूचना प्राप्त करा सकते हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, क्षेत्राधिकारी विधिभूषण मौर्य, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, तहसीलदार रामजी, कोतवाल महेंद्र सिंह के साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में गायत्री देवी, अनिल गुप्ता, खालिद खान, ओंकार यादव, अनिल कुमार अन्नू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें