फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी कर चला रहे थे आटा चक्की 17 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह/दिलदारनगर। विद्युत सब स्टेशन मरदह की टीम ने सोमवार को भवानीपुर, केलही, चौथी आदि गांवों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान कुल एक लाख पचपन हजार रुपये विद्युत बिल बकाया जमा कराया गया।
विज्ञापन

जेई शेलेंद्र ओझा ने बताया कि कुल 60 घरों में जांच हुई। जिसमें विद्युत चोरी के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मरदह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत टीम की जांच से चोरी से विद्युत उपयोग कर रहे लोगो में हड़कंप की स्थित बनी रही। वहीं दिलदारनगर क्षेत्र के धनाड़ी गांव में अवैध रूप से चार आटा चक्की लगाकर बिजली चोरी की सूचना पर विजिलेंस टीम ने सोमवार को जांचकर मुकदमा दर्ज कराया।
टीम सबसे पहले हुसैनाबाद गई जहां एक उपभोक्ता ने बाईपास कर बिजली की चोरी कर रहा था। इसके अलावा टीम जब धनाडी गांव पहुंची तो चार आटा चक्की चलाते हुए चार लोग पाए गए। जिनके पास बिजली का कनेक्शन का प्रमाण पत्र नहीं था। टीम ने आटा चक्की चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया। इस संबंध में अवर अभियंता तापस कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान 50 हजार की राजस्व वसूली भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें