फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेवतीपुर के निचले इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब तटवर्ती इलाके के लोगों को डराने लगा है। जनपद के निचले इलाकों के भांगड़ में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी पसरने लगा है। हालांकि अभी तक रिहायशी क्षेत्रों और खेत से बाढ़ का पानी दूर है। इसके बावजूद तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित हैं। मंगलवार को गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा। जलस्तर 61.470 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर क्षेत्र के कई हिस्से जनपद के निचले इलाकों में शामिल हैं। इन स्थानों पर बाढ़ का पानी सबसे पहले आता है। रेवतीपुर क्षेत्र के नसीरपुर, हसनपुरा, वीरउपुर, अठहठा, दुल्लहपुर आदि गांवों के भांगड़ में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी फैलने लगा है। खेतों तक बाढ़ का पानी नहीं आया है। लेकिन, गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बुधवार तक कुछ खेत प्रभावित हो सकते हैं। गंगा में दोबारा बढ़ाव शुरू होने के कारण तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित हैं। बाढ़ को लेकर संशकित लोग आजीविका और मवेशियों की सुरक्षा के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोगों की आजीविका का साधन खेती और पशु पालन है।


डेढ़ बीघा भूमि गंगा में समाई

भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर जलालपुर के पास कटान जारी है। लेकिन, कटान की गति धीमी है, क्योंकि पूर्वी हवा बह रही थी। पश्चिमी हवा चलने पर कटान तेज हो जाता है। कटान के कारण डेढ़ बीघा भूमि गंगा में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें