फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाने लगी गंगा, तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में धुकधुकी शुरु....

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है लेकिन इसके बावजूद तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। दिन में ढाई बजे जलस्तर 53.390 मीटर और शाम चार बजे 53.410 मीटर दर्ज किया गया। चेतावनी बिंदु 63 मीटर 105 सेंटीमीटर है। मौधा : लगातार बारिश और बीते दिनों हरिद्वार, नरोरा और कानपुर से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ज्येष्ठ महीने में ही तटवर्ती इलाकों में पानी बढ़ने की आशंका लोगों को सताने लगी है। हालांकि बाढ़ प्रखंड के अभियंताओं का कहना है कि बांधों से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में पांच से छह दिन का समय लग सकता है। सैदपुर तहसील के आदित्य घाट की 14 सीढ़ियों के जलमग्न होने के बाद गंगा का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। 16 जून से तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जौहरगंज घाट पर लगे मापक यंत्र के अनुसार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से अभी लगभग दस मीटर नीचे है। इसके बाद भी पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तटवर्ती इलाकों के लोगों का कहना है कि जिस तरह से समय से पूर्व मानसून आया है और बांधों में पानी छोड़ा जा रहा है। उसे देखकर तो यही अनुमान लगता है कि इस वर्ष नदियां उफान पर रहेंगी। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी हसनैन ने बताया कि आगे कई दिनों तक जलस्तर में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें