गाजीपुर। जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है। जिले भर में कुल 17 बाढ़ केंद्र, 46 बाढ़ शरणालय तथा 92 बाढ़ चौकियां खोली गई हैं। जबकि 512 नाव तथा 29 मोटरबोट राहत कार्य के लिए तैयार हैं। 16 विकासखंडों और नगर पालिका गाजीपुर में बाढ़ केंद्र स्थापित किया गया है। गाजीपुर सदर में विभिन्न स्थानों पर 20 चौकियां बनाई गई है। जबकि सैदपुर में 11, जमानिया में 14, सेवराई में 10, मुहम्मदाबाद में 19, कासिमाबाद में आठ और जखनिया में 10 चौकियां स्थापित की गई है। वहीं, 46 बाढ़ शरणालयों की भी स्थापना की गई है। इसमें गाजीपुर सदर में दस, सैदपुर में 11, जमानिया में 12, सेवराई में छह, मुहम्मदाबाद में आठ, कासिमाबाद में पांच और जखनिया में तीन शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत स्थलों तक पहुंचाने के लिए 512 नाव तथा 29 मोटरबोट की व्यवस्था भी की गई है। सभी नाविकों को एलर्ट कर दिया गया है।