फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के भीतरी अंडर पास से पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार की भोर में पांच लुटेरों को धर-दबोचा। लुटेरों के पास से दो बाइक, एक लैपटॉप, एक मोबाइल, 4830 रुपये नकदी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार लुटेरों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को मिली सफलता का पर्दाफाश एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में हुई लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए सैदपुर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। सुबह चार बजे टीम ने घेराबंदी करके भीतरी अंडर पास से शहर कोतवाली के छावनी लाइन विशेसरपुर गांव निवासी जयहिंद, हुसैनपुर निवासी चंद्रजीत कुमार, छावनी लाइन विशेसरपुर गांव निवासी मोनू उर्फ अश्वनी कुमार, कासिमाबाद कोतवाली के सलामतपुर (सनेहुआ) निवासी मनीष चौहान और शहर कोतवाली के सकरा गांव निवासी प्रताप कुमार को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
स्टेशन मास्टर से लूटा सामान बरामद
गाजीपुर। लुटेरा छावनी लाइन विशेसरपुर गांव निवासी जयहिंद से लूटी बाइक, हुसैनपुर चंद्रजीत कुमार का लैपटाप, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ। जो 17 जनवरी को तरांव रेलवे स्टेशन सैदपुर के स्टेशन मास्टर से लूटी गई थी। लुटेरा प्रताप कुमार से चार हजार आठ सौ तीस रुपये नकदी, भांवरकोल के बाइक सवार की डिग्गी से चुराये गये रुपयों में हिस्से के शेष बचे रुपये हैं। लुटेरा मोनू उर्फ अश्वनी के पास से एक मोबाइल और मनीष चौहान से कासिमाबाद से लूटी बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें