फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुलवारी कलां में फिर मिला पांच फीट का अजगर

विज्ञापन
फुलवारी कला में मिला अजगर। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव में एक बार फिर अजगर मिलने से ग्रामीणों में भय है। रविवार की रात विशाल सिंह के खेत में करीब पांच फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। ग्रामीण साहिल सिंह, रोहित यादव, प्रियांशु सिंह और लकी सिंह सहित अन्य युवकों ने जाल लगाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विशाल सिंह ने बताया कि अजगर आकार में छोटा था और देखने में बच्चा प्रतीत हो रहा था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी गांव में विशालकाय अजगर मिला था। लगातार दूसरी बार अजगर मिलने से ग्रामीणों में इलाके में इनके कुनबे की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वन दारोगा निशिकांत सोनकर ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर अजगर का रेस्क्यू करा लिया गया है। क्षेत्र में अजगरों का कुनबा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। वह दो दिन बाद खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें