डिब्बे में बंद ताड़ीघाट ग्राम पंचायत भवन मिला किंग कोबरा। संवाद
- फोटो : 1
सुहवल। क्षेत्र के ताड़ीघाट ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को पांच फीट लंबा किंग कोबरा मिला। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे एक स्नेक कैचर ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ा। उसे एक डिब्बे में कैद कर दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जेएसपी वर्मा ने बताया कि ताड़ीघाट पंचायत भवन में किंग कोबरा निकलने की सूचना पर वन विभाग की एक विशेष टीम मौके पर भेज दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सांप को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।