फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी में बीटीसी प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र चौबे ने मां सरस्वती के पट्ट का अनावरण और दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि स्काउट गाइड से विद्यार्थियों का विकास होता है। उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। राष्ट्र के संकट काल और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अनेक प्रकार के तौर तरीके सिखाए जाते हैं, जिसे शिविरार्थी पूरी तन्मयता से लगकर देश के विकास में अपना योगदान करते हैं। शिविर संचालक सागर राम, प्रमोद कुमार यादव, काजल रावत ने प्रथम दिन शिविरार्थियों को ध्वजारोहण, शिष्टाचार, झंडा गीत, प्रार्थना, नियम, सीटी के संकेत के बारे में जानकारी दी। साथ ही सांस्कृतिक, सामाजिक रचनाओं सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संरक्षक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी पिंटू, जिला संगठन आयुक्त दिनेश सिंह यादव, संजय राम, श्रीनिवास चौहान, विजय नारायण कन्नौजिया, रामदरश सिहं कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें