फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएचसी बनने के 12 वर्ष बाद ऑपरेशन से पहली डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन कर मां की जान बचाई, बच्चे की हो चुकी थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर महिला सर्जन की नियुक्ति की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के 12 वर्ष बाद सोमवार को इस केंद्र पर एक प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि सीएमओ को पत्र के माध्यम से एक सर्जन की मांग पूर्व में की गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सर्जन अनुपमा गुप्ता की नियुक्ति इसी सप्ताह केंद्र पर कर दी। नियुक्ति के बाद सोमवार की सुबह नेहा कुशवाहा निवासी डिहवा को प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु 12 घंटे पूर्व हो चुकी है। इसलिए आनन-फानन में व्यवस्था कर तत्काल ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। डॉ.एनके सिंह ने बताया कि सर्जन अनुपमा केंद्र पर किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए उपलब्ध हैं। सर्जन अनुपमा गुप्ता, बेहोशी के डॉ. भूपेश गुप्ता की देखरेख में यह ऑपरेशन किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें