गाजीपुर। मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लंबे समय से खड़ी खराब चार एंबुलेंस और एक जीप के जलने के मामले की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दिया है। जांच रिपोर्ट से यह बात सामने आई कि अज्ञात ने अस्पताल के बाउंड्रीवाल में ज्वलंतशील पदार्थ फेंककर आग लगा थी, जिससे परिसर में कंडम खड़ी ये गाड़ियां जल गई। मामले में मंगलवार को थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही घटना की सूचना न देने पर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अस्पताल परिसर में खराब एंबुलेंस कई वर्ष से खड़ी थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आसपास और स्वास्थ्य कर्मियों ने आग पर बुझाई थी। लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी परिसर में खड़ी चार एंबुलेंसों और एक मार्शल जीप जल गई थी। इस घटना को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान में लिया। जांच कराकर जांच तीन दिन के अंदर कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिया।
जिसपर सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयनाथ सिंह और डॉ. मनोज कुमार सिंह को भेजकर जांच कराया, जिनकी रिपोर्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के बाउंड्रीवाल के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंका था, जिससे यह घटना हुई है। साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को न देने के लिए अधीक्षक डा. धर्मेंद्र कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री