फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियों में लगाई आग, वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार की रात दो बजे अराजकतत्वों ने दो लोगों की झोपड़ियों में आग लगा दी। वहीं गांव में खड़ी दो पिकअप और एक बोलेरो पर पत्थर मारकर उसके शीशे भी तोड़ डाले। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक भैंस भी झुलस गई। जिसका पशु चिकित्सकों ने उपचार किया। उधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गांव निवासी महेंद्र यादव और राजेंद्र यादव देर रात भोजन कर घर में सो रहे थे। रात दो बजे झोपड़ी में बंधी भैंसों की आवाज सुनकर उनकी और परिजनों की नींद टूट गई। बाहर आए तो झोपड़ी में आग लगी थी। उन्होंने सभी जानवरों को खोलकर बाहर निकाला और सबमर्सेबुल चला कर आग पर काबू पाया। तब गांव के अन्य लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उधर, अराजकतत्वों ने गांव में खड़ी दो पिकअप और एक बोलेरो पर पत्थर फेंकर उसके शीशे भी तोड़ दिए। अगलगी में एक भैंस मामूली रूप से झलस गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें