गाजीपुर में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर नवाबगांव में बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल धधक उठी। ग्रामीणों ने खेत की जुताई करके व पानी के जरिये किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान शिवपूजन सिंह ने बताया कि दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।