जमानिया। बीआरसी परिसर स्थित स्टोर रूम में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से बच्चों को वितरण करने के लिए रखा सर्व शिक्षा अभियान का स्कूली बैग जल गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बीआरसी परिसर में बनाए गए स्टोर रूम से अचानक धुंआ निकलने लगा। यह देख आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी परिचारक एजाज एवं एकाउंटेंट अभय कुमार को दी। सूचना पाकर दोनों मौके पर पहुंचे और स्टोर रूम के दरवाजा का ताला तोड़ा गया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है।