फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात झोपड़ियों में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
अफलेपुर महुवारी में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुबिहा/सेवराई। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई आग लगने की घटनाओं में सात झोपड़ियां जल गईं। जिससे उनमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। एक भैंस झुलस कर मर गई जबकि आग बुझाने का प्रयास कर रहा युवक भी झुलस गया। दुबिहा : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के अफलेपुर महुवारी बांगा गांव में मंगलवार की रात को घूरन राजभर अपनी दो भैंसों को चारा खिलाकर झोपड़ी में बांधकर गेहूं की मड़ाई करने के लिए खेत में चला गया था। अचानक दोपहर में उसकी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने में उसका पुत्र अजय कुमार भी झुलस गया। उसकी लड़की ममता की शादी एक मई को होनी थी, जिसकी तैयारी कर सारा सामान उसने उसी झोपड़ी में रखा था। वह भी सब जलकर नष्ट हो गया। तेज हवा ने पास के दयाशंकर राजभर, देवेंद्र राजभर और महेश राजभर की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते चारों झोपड़ी जल गई। इससे उसमें रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई, बर्तन, भूसा जल गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हैंडपंप से आग पर काबू पाया। सेवराई : गहमर कोतवाली के बिंद बस्ती में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने से घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बिंद बस्ती निवासी अच्छेलाल चौधरी की झोपड़ी में आग लग गई। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ने के साथ जरूर एवं हरेंद्र की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। उसमें घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू सिंह ने तीनों पीड़ित परिवारों को अनाज और आर्थिक सहायता मुहैया कराई। लेखपाल ने मौका मुआयना करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें