सेवराई के बरेजी गांव में आग लगने की घटना के बाद आग बुझाने में जुटे ग्रामीण।
- फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बरेजी गांव के पूर्वी छोर पर शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के कारण दो परिवारों की छह झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव निवासी जगदंबा गुप्ता के रिहायशी मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की तेज लपटों ने पास के रामवृक्ष चौधरी की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से परिवारी जनों ने बंधी भैंस और पड़िया को बाहर निकाला। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी। संवाद