फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह झोपड़ियां फूंकी, आठ गुमटी पलटी

विज्ञापन
सिधौना बाजार में अराजक तत्वों द्वारा दुकानों और घरों में लगाई गई आग के बाद हुई क्षति। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में रविवार की रात दो बजे से तीन बजे तक मनबढ़ों ने आठ गुमटी को पलट दिया। वहीं छह झोपड़ियों में आग लगा दी। सिधौना बाजार सहित बभनौली और रामपुर पोखरीपुर में गुमटियों को पलटे जाने और दुकानों घरों के सामने रखी झोपड़ी में आगजनी की खबर मिलते ही लोग दहशत में आ गए। रामपुर निवासी रामप्रसाद की झोपड़ी में भैंस, गाय और बकरी बंधी हुई थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही रामप्रसाद ने तत्काल पशुओं को बाहर निकाला। हालांकि समय रहते पशुओं को बचा लिया गया। सिधौना चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि देर रात चार बाइक पर सवार मनबढ़ों की कारस्तानी बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इसी के आधार पर उन्हें चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें