फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौकरी के नाम पर ठगी के दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली/ कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने दो ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पाली गांव निवासी संजय कुमार कनौजिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया। पीड़ित ने प्रार्थना- पत्र के माध्यम से एसपी को बताया कि कासिमाबाद कोतवाली एवं संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जनार्दन राम और मनोज कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें