फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के बरेसर खास की पूनम देवी ने शुक्रवार को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पूनम देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को सास जामुनी देवी, जेठानी चंदा देवी, जेठानी तारा देवी के साथ घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में सिंचाई कर रही थीं। गांव पड़ोसी संतोष बिंद पहुंचा और खेत में सिंचाई करने से मना करने लगा। साथ ही गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी संतोष बिंद, रमावती देवी, कंचन सहित तीन लोग लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूनम देवी की तहरीर पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें