गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर ओड़ासन गांव निवासी गुड़िया कुमारी ने भूत-प्रेत को लेकर गांव के ही दंपती और उनके पुत्रों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि, पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि, बीते 25 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे भूत-प्रेत को लेकर गांव के ही कमलेश राम, पत्नी मीना देवी और बेटों पीयूष व राहुल घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मेरे और बहन पूनम देवी के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर दंपती और उनके पुत्रों पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।