फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के अजीजपुर के प्रदीप गुप्ता ने तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ बीते तीन फरवरी की देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अजीजपुर निवासी प्रदीप गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह दुकान पर मशीन से सरसों तेल का पेराई कर रहे थे। आरोप लगाया कि पड़ोसी गोवर्धन गुप्ता ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दिया, जिससे ग्राहकों को आने जाने में दिक्कत होने लगी। जब गाड़ी हटाने के लिए बोला गया तो गोवर्धन गुप्ता ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें