गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर निवासी अंशू कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर सोमवार को सास और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज को लेरक मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि, दहेज में पैसा कम देने को लेकर बीते 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे ससुर जगरनाथ, सास उषा देवी और शादियाबाद थानाक्षेत्र के सरायगोकुल गांव निवासी सास के भाई बीरेंद्र, उसकी पत्नी और उनका पुत्र अश्वनी ने मिलकर मेरी लात-मुक्कों से पिटाई की। साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।