फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अपहरण के मामले 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। थाना क्षेत्र के चकजैनब गांव निवासी प्रीति जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रीति जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सात मार्च की शाम करीब छह बजे धीरेंद्र, जयराम, सोनू, राम महंगू, निर्मला, प्रमोद राजभर, अफसर, शाह अख्तर, शाह गुलाम मुस्तफा खान सहित तीन अज्ञात लोग बोलेरो से उनके घर पहुंचे और उनकी बड़ी बहन प्रियंका जायसवाल व बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रियंका के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें