फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली स्वामी समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। जमानिया रेलवे स्टेशन के क्राॅसिंग पर मंगलवार को क्षमता से अधिक धान की बोरी लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई थी। इस मामले में आरपीएफ ने बुधवार को चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली स्वामी समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि घटना के दिन ही ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया था। यहीं नहीं चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर स्वामी 9-10 लोगों के साथ फाटक पर आया और विधायक का प्रतिनिधि बतलाते हुए धौंस दिखाते अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली एवं चालक को अपने साथ जबरदस्ती लेकर चला गया। दिलदारनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के साथ टीम कमरिया गांव पहुंची। वहां ट्रैक्टर- ट्रॉली मिली। धान की बोरी नहीं थी। चंदौली के धानापुर थाना निवासी चालक गोपाल यादव मौजूद था। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि गेटमैन झामबिहारी के शिकायत पत्र के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राॅली वाहन स्वामी चंद्रशेखर और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें