उपकेंद्र पृथ्वीपुर के ग्राम तियरा, चौराबोझ, कहोतरी, महाहर में विभागीय टीम एवं विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गयार। अवैध रूप से कटिया मारकर विद्युत उपभोग करते हुए 23 लोगों पर विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता अभिषेक राय ने बताया कि जो भी बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग तत्काल बिल का भुगतान अपने नजदीकी खंड, उपखंड कार्यालय में अथवा सहज जनसेवा केंद्र और ऑनलाइन बिल का भुगतान अवश्य कर दें। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता मिथिलेश यादव, विजिलेंस जेई पंकज चौहान, विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद