नंदगंज। पुलिस ने जबरदस्ती खेत जोतने के मामले में बृहस्पतिवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सरवनगर निवासी रामजन्म ने तहरीर देकर बताया कि मेरे खेत की पक्की पैमाइश व पत्थर गाड़ा गया था। इसके बाद भी गांव के रामवृक्ष, शंकर यादव, टुनटुन, बेचनी, शिवमूरत और दीपक ने पत्थर उखाड़कर जबरदस्ती मेरे खेत को जोत दिया।