बलिया। मारपीट के मामले में पुलिस ने पति, सास ससुर सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि शहर के महावीर घाट निवासी भारत भूषण ने तहरीर दे कर आरोप लगाया कि बेटी दिपिका रानी की शादी सात मार्च 2025 को उदय प्रताप निवासी गरघड़ा शंकर मधुबन मऊ के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह बाद परिवारिक विवाद को लेकर पति, सास, ससुर, देवर उत्पीड़न करने लगे। समझाने बुझाने के बावजूद नहीं माने।