गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि सोनबरसा गांव निवासी सुखदेइया देवी ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र छोटू बिंद (25) शुक्रवार की देर शाम कुतुबपुर सामान लेने के लिए गया हुआ था। वापसी के दौरान बिशुनपुर पेट्रोल पंप के पास एक बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मृतक की मां के तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।