फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बड़े बकायेदारों के घर पर अंतिम चेतावनी नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों और राजस्व विभाग की टीम सोमवार को भोजापुर और बिजौरा गांव पहुंची। जहां कर्ज लेकर धनराशि न जमा करने वाले दो बड़े बकायेदारों के घर पर अंतिम चेतावनी नोटिस चस्पा करते हुए लाल झंडी से निशानदेही की। इससे बैंक से कर्ज लेने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। भोजापुर निवासी धीरज सिंह और बिजौरा निवासी कमलेश यादव द्वारा कर्ज की राशि जमा नहीं किए जाने पर बैंक कर्मी और राजस्व टीम उनके आवास पर पहुंची। इस दौरान अंतिम चेतावनी नोटिस चस्पा करते हुए लाल झंडी से निशानदेही की। इस संबंध में बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार चौधरी ने बताया कि पैसा जमा नहीं किया तो न सिर्फ गिरफ्तारी होगी बल्कि संपत्ति कुर्क और नीलाम भी हो सकती है। ऐसे दो लोग चिह्नित किए गए हैं। इस मौके पर अमीन प्रमोद कुमार यादव, रामअवध यादव, लेखपाल शोभनाथ यादव, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें