फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फिल्म पिंकी ब्यूटी पार्लर रिलीज, लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के युवा लेखक, निर्देशक व अभिनेता अक्षय सिंह की हिंदी फीचर फिल्म पिंकी ब्यूटी पार्लर देश के 125 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने पर परिजन सहित क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। कासीमाबाद विकास खंड के कादीपुर ग्राम निवासी जहूराबाद के पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह के छोटे पुत्र अक्षय सिंह ने बड़े पर्दे पर रंग भेद की कहानी पर आधारित फिल्म बनाई है। लेखक, निर्देशक और अभिनेता की भूमिका उन्होंने खुद निभाई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उनके गांव कादीपुर स्थित कोल्डस्टोरेज, गाजीपुर व वाराणसी में हुई है। मजे की बात है कि फिल्म 30 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट हुई है। इसकी शुरुआत फ्रांस से हुई। इसे एमएएमआई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल, होनोलूलू फिल्म फेस्टिवल, कनाडा ओटावा फिल्म फेस्टिवल, सिएटल फिल्म फेस्टिवल, सिडनी में वेस्टपैक फिल्म फेस्टिवल, शार्क फिल्म फेस्टिवल कोलंबो और मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। जिसके बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर 14 अप्रैल को रिलीज हुई। पिंकी ब्यूटी पार्लर का ट्रेलर सोमवार 3 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया था। इस ट्रेलर में काले-गोरे के भेदभाव, समाज का रंगों को लेकर दोहरा रवैया और इसे जुड़े तमाम कमियों को बेहद चुटीले अंदाज में रखने की कोशिश की है। फिल्म मे अक्षय सिंह के अलावा सुलगना पाणिग्रही, खुशबू गुप्ता, विश्वनाथ चटर्जी, जोगी मलंग और अभय जोशी ने मुख्य भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें