फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंधऊ बाईपास सड़क के गड्ढों को श्रमदान कर भरा

विज्ञापन
अंधऊ बाइपास की मरम्मत करते समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी-स्रोत-स्वंय
विज्ञापन
गाजीपुर। अंधऊ बाईपास पर बने गड्ढों को मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरा। विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि सात वर्षों से सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही है, लेकिन स्थिति जस की तस है। शम्मी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। जिस ठेकेदार को काम मिला था, उसके धनराशि सरेंडर करने के बाद निर्माण आगे नहीं बढ़ सका। बाईपास से करीब 20 गांव जुड़े हैं और प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। अब जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। श्रमदान में मनोज सिंह, राहुल राय, सूरज, मनीष, अजय, अनिल, इंदीवर, इमरान और प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें