सादात। थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में बुधवार को डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष के युवकों में जमकर विवाद हुआ। बीच- बचाव के बाद मामला शांत तो जरूर हो गया, लेकिन देर शाम आठ बजे के करीब अबीर गुलाल लगाने के दौरान दोनों का फिर से आमना सामना हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मिर्जापुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर गोली चलने की अफवाह को पुलिस ने एक सिरे से खारिज कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेष कुमार मिश्रा ने गोली चलने की बात से इंकार करते हुए बताया कि घायल युवक रघुराज प्रताप का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक्स-रे वगैरह जांच में गोली लगने की रिपोर्ट नहीं है। कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता भी कर लिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0000000