फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों के छह लोगों को जेल भेज दिया। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी इंद्रदेव राजभर एवं सूबेदार यादव के बीच पुरानी रंजिश चली रही है। मंगलवार की सुबह करीब आठ इंद्रदेव राजभर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। तभी सुबेदार यादव उनसे किसी बात को लेकर बहस कर बैठा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी। मौजूद लोग बीच-बचाव करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों पक्षों के राजदेव राजभर, अभिषेक यादव, बच्चन यादव, दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाई और उनका उपचार कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के छह लोगों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें