सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा गदाईपुर गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में में दोनों पक्षों से एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। गांव निवासी संतोष चौधरी (31) तथा गांव के ही जयप्रकाश के बीच सोमवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से श्यामलाल चौधरी, संतोष चौधरी, धर्मचंद चौधरी तथा दूसरे पक्ष से पूनम कुमारी, जयप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह यादव, रोहित घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भदौरा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।