करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी पैनल के पास सोमवार की रात जीआरपी ने भांग से भरी पंद्रह बोरियां बरामद कीं। इसको लेकर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमी पैनल के पास किसी ट्रेन से उतार कर रखी गई बोरियों के बारे में जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचित किया। रेलकर्मी लावारिस बोरियों की निगरानी करने लगे। इसकी भनक मिलते ही तस्कर भाग निकले। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सूचना मिलते ही जीआरपी करीमुद्दीनपुर पहुंची और भांग से भरी बोरियों को कब्जे में ले लिया। राजकीय रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर उदित राज ने बताया कि भांग से भरी बोरियां बिहार से लाने की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना जिले के आबकारी विभाग को दे दी गई है। आबकारी विभाग के आने के बाद लिखा पढ़ी कर इसे उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।