फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की धूम : 80 से 325 रुपये तक बिक रहे क्रिसमस ट्री

विज्ञापन
शहर के महुआबाग में क्रिसमस को लेकर सजा दुकान। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। क्रिसमस की तैयारियों में मसीही समाज जुटा हुआ है। बाजार में क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान और ढेर सारे बिक रहे हैं। सेंटा क्लॉज की ड्रेस और मुखौटों की दुकानें भी सज गई हैं। क्रिसमस ट्री 80 से 325 रुपये तक में बिक रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 से 20 रुपये तक दाम बढ़े हैं। बाजार में सेंटा क्लॉज के कॉस्ट्यूम, मुखौटा और ड्रेस की सबसे ज्यादा मांग है। मसीह समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को मसीह समाज के लोग पूरी भव्यता से मनाते हैं। त्योहार के नजदीक आने पर घरों में रंगाई-पुताई का सिलसिला शुरू हो गया है। घर को सजाने के लिए खरीदारी भी चल रही है। दुकानों पर क्रिसमस को लेकर तमाम तरह का सामान आ गया है। विभिन्न तरह के ट्री आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एक फुट से लेकर सात फुट तक का क्रिसमस ट्री भी बाजार में है, जो लोग अपने घर की सजावट के लिए खरीद रहे हैं। नगर के महुआबाग में क्रिसमस सामान के विक्रेता मुकुल सरावगी व ऋषभ जैन ने बताया कि क्रिसमस के सामान के दाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें