फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों की खेती के लिए किसानों को जल्द मिलेंगे बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग की ओर से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। इसमें 12 हजार रुपये बीज और आठ हजार रुपये सब्जियों के कैरेट पर खर्च किया जाएगा। इस योजना में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अब तक 122 किसानों ने आवेदन किया है। चयनित किसानों को जल्द ही सब्जियों के बीज विभाग द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2022-23 में सामान्य वर्ग के लिए 140 और अनुसूचित जाति के लिए 20 हेक्टेयर में सब्जी की खेती के लिए अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत नि:शुल्क एवं अनुदानित बीज देने के साथ ही उपकरण आदि भी दिए जाते हैं।
उद्यान विभाग की ओर से किसानों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाता है। किसानों के बढ़ते रुझान को देखते हुए किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। जिसके लिए विद्यान विभाग के पोर्टल अप्रैल माह से ही आवेदन हो रहा है, जो अक्टूबर माह तक होगा। अब तक 122 किसानों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

एक किसान 16 बीघा से अधिक के लिए आवेदन नहीं कर सकता। जो किसान पहले पंजीयन कराकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। विभाग से किसानों को उत्तम वेरायटी का बीज मिलेगा। साथ ही पैदावार में तेजी आएगी।
अगले सप्ताह से इन सब्जियों के मिलेंगे बीज
इस साल विभाग में पत्तागोभी, फूल गोभी, टमाटर, खिरा, लैकी, करैला, भिंडी आदि का बीज विभाग में अगले सप्ताह से चयनित किसानों को दिया जाएगा। सब्जियों की खेती कर किसान मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए पौधरोपण का सही समय अक्टूबर माह है।
पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किसानों का चयन होगा। आवेदन होने के बाद अब बीज उपलब्ध कराना है। अगले हफ्ते तक बीज उपलब्ध कराया जाएगा। - डा. शैलेंद्र देव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें