फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेदनीपुर तिराहे से किसान का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब बीस दिन पहले कुत्ते को लाठी मारने पर हुई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में बीस दिन पूर्व कुत्ते को लाठी मारने के विवाद में हुए हंगामे में किसान पप्पू उर्फ जनमेजर यादव (55) की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित आरोपी गोविंद यादव को पुलिस ने रविवार को मेदनीपुर तिराहे से दबोच लिया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
11 अप्रैल की देर शाम को कालूपुर गांव निवासी पप्पू उर्फ जनमेजर यादव गंगा स्नान कर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव के डीहबाबा के पास राधेश्याम का कुत्ता भौंकने लगा। जिस पर जनमेजर यादव ने कुत्ते को डंडे से मार दिया था। ये देख राधेश्याम का पुत्र गोविंद लाठी लेकर मौके पर धमक पड़ा और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

जब किसान ने ऐसा करने से मना किया तो उसने परिवार के कई सदस्यों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर और डंडा से उन पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी परिवार समेत गांव छोड़कर फरार हो गया था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर देखकर उसे चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। घटना के तीन दिन बाद इलाज के दौरान पप्पू उर्फ जनमेजर यादव की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र बंटी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें