प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन लागू करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अटेवा के आह्वान पर शनिवार को एनएसपी के विरोध में पुरानी पेंशन लागू करने के लिए अटेवा के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की मांग करते हुए एनपीएस के विरोध में शिक्षक कर्मचारी, सफाई कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारियों ने काला दिवस मनाकर विरोध जताया।
रेवतीपुर ब्लाक महामंत्री कृष्णा नंद यादव ने कहा कि आज ही के दिन 2004 के बाद नियुक्त हुए सभी प्रतिष्ठित शिक्षक कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दी गई थी। अटेवा मंच के माध्यम से काला दिवस हम सभी शिक्षक कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी अपने नियुक्ति स्थान पर अपने शासकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए कर्मचारी नियमावली आचरण को फॉलो करते हुए अपने हाथों पर काली पट्टी बांधते हुए न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करते हैं । साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं।
उन्हाेंने कहा आम जनमानस के एक रक्षक के रूप में शासन प्रशासन में जितने कर्मचारी आज कार्य कर रहे है 2004 के बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों के लिए आज का दिन दुर्भाग्यपूर्ण का दिन है। हमारी पुरानी पेंशन जो बुढ़ापे की लाठी है, मां-बाप की दवाई है, बच्चों की पढ़ाई है ,वह बंद कर दी गई इसको लागू करना होगा। विरोध प्रदर्शन में ब्लाक महामंत्री कृष्णा नंद यादव, विश्व कमल सिंह, संजय दूबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।