भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर गौड़ऊर पलिया बुजुर्ग में शनिवार शिविर लगाया गया। यहां अधिकांश किसानों के मोबाइल फीडिंग न होने से फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई। ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्रेशन से गांव के किसान सीधे- सीधे सरकारी योजना से जुड़ जाएंगे। फॉर्मर रजिस्ट्री के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित संचालित कृषि विभाग की योजनाओं लाभ मिलेगा। किसानों ने बताया नाम में मिस मैचिंग होने से किसानों की फॉर्मर नहीं हो पा रही है। लेखपालों में अचल राय , तुंगनाथ राय, शिवजन उपाध्याय, अशोक राय, बलवंत सिंह वकील, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।