फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मकान के विवाद में किसान की हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलाकत्ल हथियार और बाइक भी बरामद, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के रामबन गांव में किसान की हत्या के मामले अब नया मोड़ सामने आया है। जखनिया में एक मकान को लेकर चल रहे विवाद में हत्या को अंजाम देने वाले तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ आलाकत्ल हथियार और बाइक भी बरामद हुई है। रविवार को एसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया।
बीते 22 जुलाई को रामबन गांव में घर के बाहर बरामदे में किसान गोविंद चौहान परिवार के साथ चौकी पर सो रहे थे। बीते 23 जुलाई की सुबह खून से लथपथ देख परिजनों और ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई। परिजनों ने एक भूमि विवाद का मामला बताते हुए हवलदार चौहान और उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद हवलदार चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। इस दौरान एसओजी, सर्विलांस और पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतक प्रापर्टी खरीद-फरोख्त का भी काम करता था। एसपी के मुताबिक जखनिया गोविंद गांव में एक मकान को लेकर चार भाइयों में विवाद चल रहा था। इस मामले में मृतक द्वारा एक पक्ष को सपोर्ट करने के साथ दूसरे पक्ष से मकान देने की बात कह रहा था।
इस पर दूसरे पक्ष के जखनिया गोविद गांव निवासी छोटे लाल चौहान ने अपने दो साथियों अलीपुर मदरा मंझरिया निवासी मनोज यादव और पदुमपुर मैगर राय निवासी बबलू उर्फ राजेश राम के साथ मिलकर गोविंद चौहान की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों हत्यारोपियों को बीते पांच अगस्त को चौजा पुल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। तीन ने पूछताछ में मकान विवाद में हत्या की बात कबूली भी है। जो व्यक्ति नामजद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। छानबीन में उसका रोल घटना में नहीं आया है। विवेचना के बाद घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें