नंदगंज। थाना क्षेत्र के धामूपुर धरवा गांव में शनिवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान दीना पासी (50) धामूपुर धरवां में गेंहू की बुआई के लिए रोटावेटर से अपने खेत की जुताई करा रहा थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे में रोटावेटर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। परिवार वाले आनन-फानन में घायल दीना को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।