कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ईतऊ महादेवा गांव के पूरब तरफ महुआ के पेड़ से बेल्ट के सहारे आत्महत्या के नियत से शुक्रवार की शाम 6.30 बजे सिंकदर चौहान (50) लटक गया। ग्रामीणों की मदद से अधेड़ को उतारकर परिजन सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। खेती करके परिवार का जीविकापार्जन करते हैं। वह घर से गेहूं की सिंचाई के लिए खेत गए थे। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि सिंकदर चौहान के फंदे पर लटकर आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची। यहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।