दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी कृपाशंकर राजभर (50) की रविवार देर शाम भैंस के हमले से मौत हो गई। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया की कृपाशंकर राजभर रविवार की शाम गांव के पश्चिम स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में भैंसे को चरते देखा और उसे भगाने का प्रयास किया। तभी भैंस अचानक उग्र हो गया और उसने कृपाशंकर पर हमला कर दिया। भैंसे ने उन्हें दौड़ाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बलिया लेकर गए। जहां मृत घोषित कर दिया।