गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव स्थित खेत से शुक्रवार की देर शाम घर से लौट रहे एक किसान नीलगाय के हमले में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। मदारपुर गांव निवासी इंद्रदेव (56) शाम में खेत के तरफ गए थे। वहां से वह घर वापस जा रहे थे। तभी नीलगाय ने हमलाकर घायल कर दिया। जबतक ग्रामीण पहुंचते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद