गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रानीपुर के नारंगपुर मौजा में बुधवार को खेत की सिंचाई करने गए किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नारंगपुर मौजा निवासी विक्रम राजभर (58) खेत पर सिंचाई करने गए थे। खेत में पहले से टूटकर गिरे विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और उसके चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इधर उन्हें खेत में गिरा देखकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद शव घर लेकर आए। इधर शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद