-तीन साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। खेत में काम कर रहे किसान की शुक्रवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लीलापुर भड़सर निवासी सुनील कुमार राम (27) सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में लगे बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उधर, मृतक के घर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।