फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नाली विवाद में किसान को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। करहिया गांव में नाली के विवाद में हमलावरों ने एक किसान को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि करहिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि दिनेश सिंह से काफी दिनों से नाली का विवाद चल रहा था। इससे वह हमेशा नाराज रहता है। तीन दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर से गांव में ही खेत जोत रहा था। तभी राहुल सिंह, केतन सिंह, सोनू सिंह, हरिओम सिंह ने नाली के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो चारों लोगों ने मिलकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर चाचा रामाशंकर यादव आ गए और बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाये। इधर, ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राहुल सिंह, केतन सिंह, सोनू सिंह और हरिओम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें