फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार.

विज्ञापन
किसान कल्याण मिशन योजनान्तर्ग स्थानीय ब्लाक परिसर में किसान मेला व गोष्ठी आयोजन का भाजपा नेता ज? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। किसान कल्याण मिशन योजनांतर्गत स्थानीय ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है। किसान उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने उन्नतशील खेती करने पर भी जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कृषि कार्यो पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान आर्गेनिक खेती कर अधिक उपज पैदा कर सकते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी किया। मेला में विभिन्न विभागों एवं कंपनियों की ओर से स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एडीओ कृषि नवनीत तिवारी, डा. चंद्रकांत सिंह, आशीष सिंह, शशिप्रकाश सिंह, राजेश चौहान, श्रीकांत सिंह, हरिप्रसाद पांडेय, नीरज सिंह, रविप्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह, जेपी पांडेय, अभयजीत सिंह, प्रदीप सिंह, शशिभूषण तिवारी, जितेंद्र प्रसाद, चंद्रजीत सेहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें